देश-दुनिया
Delhi News: ऊपरी गंगा नहर बंद रहने के दौरान भी दिल्ली में जलापूर्ति नहीं होगी बाधित: दिल्ली जल बोर्ड

Delhi Jal Board: दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने शनिवार को कहा कि रखरखाव कार्य के लिए ऊपरी गंगा नहर आठ नवंबर तक बंद रहने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी के सभी इलाकों में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश का सिंचाई विभाग हर साल ऊपरी गंगा नहर के रखरखाव का काम करता है। इस नहर से दिल्ली जल बोर्ड के दो प्रमुख जल शोधन संयंत्रों सोनिया विहार और भागीरथी को गंगा का पानी मिलता है, जिसे शोधित कर पेयजल के रूप में इसकी आपूर्ति की जाती है। (भाषा)



