खेल-मनोरंजन
DDCA Election: कीर्ति आजाद को हराकर रोहन जेटली फिर डीडीसीए अध्यक्ष बने

रोहन जेटली (Rohan Jaitley) लगातार तीसरी बार दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष बन गए, जिन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को चुनाव में आसानी से मात दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरूण जेटली के बेटे 35 वर्ष के रोहन को 1577 वोट मिले जबकि आजाद को 777 वोट पड़े। कुल 2413 वोट डाले गए थे और जीतने के लिये 1207 वोट चाहिये थे।
2020 में निर्विरोध चुने गए थे रोहन
रोहन 2020 में निर्विरोध चुने गए थे, जब रजत शर्मा ने बीच में ही पद छोड़ दिया था। एक साल बाद उन्होंने एडवोकेट विकास सिंह को हराया। दिवंगत अरुण जेटली 14 साल तक डीडीसीए अध्यक्ष रहे थे। (भाषा)



