PM Modi Bengal Visit: पीएम मोदी बोले, बंगाल में आधुनिक संपर्क सुविधाएं सुनिश्चित करना केंद्र सरकार का उद्देश्य

Narendra Modi In Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घने कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर से पश्चिम बंगाल के नदिया में स्थित ताहिरपुर नहीं पहुंच पाए। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, इसके बाद पीएम मोदी ने फोन के जरिये रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य पिछड़ेपन से जूझ रहे बंगाल के दूर-दराज के इलाकों तक आधुनिक संपर्क सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि कम दृष्यता होने के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर ताहिरपुर में नहीं उतर पाया, जिसके बाद यह कोलकाता हवाई अड्डा लौट गया।
कहा, घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं ममता
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताहिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) उन घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रही हैं, जो पश्चिम बंगाल पर कब्जा करने पर तुले हुए हैं। टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए पश्चिम बंगाल में एसआईआर का विरोध कर रही है।



