देश-दुनिया

IFS: द्रौपदी मुर्मू बोलीं, राष्ट्रहित सर्वोपरि को मार्गदर्शक सिद्धांत बनाएं आईएफएस अधिकारी

President: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के नवनियुक्त अधिकारियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि का मंत्र देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया के साथ भारत का जुड़ाव हमेशा देश के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए।

भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात
इंडियन फॉरेन सर्विस के ट्रेनी अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि वे न केवल भारत सरकार का, बल्कि 1.4 अरब भारतीयों और उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के साथ भारत का जुड़ाव हमेशा हमारे देश के हितों के अनुरूप होना चाहिए। राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने युवा राजनयिकों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि ज़रूरत के समय भारतीय मिशन हमेशा हमारे नागरिकों के लिए सुलभ और उपलब्ध रहें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button