क्राइम
Canada News: कनाडा के ओंटारियो में गोली लगने से भारतीय छात्रा की मौत
कनाडा (Canada) में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की गोलीबारी की एक घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। छात्रा काम पर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ी थी और तभी एक कार सवार द्वारा एक अन्य वाहन पर चलाई गई गोली उसे लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस छात्रा की हुई मौत
छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है, जो ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी। हैमिल्टन पुलिस बुधवार को हुई इस घटना की जांच कर रही है।
दुख जताया
टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ओंटारियो के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की मौत की घटना से हम अत्यंत दुखी हैं। (भाषा)


