क्राइम

NCB: मादक पदार्थों की तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त

Cocaine Seized: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में 1,745 करोड़ रुपये मूल्य की उच्च गुणवत्ता वाली 349 किलोग्राम कोकीन जब्त कर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को पूरी तरह से कुचलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैंः अमित शाह
अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स एक्स पर लिखा कि हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को पूरी तरह से कुचलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। नारकोटिक्स ब्यूरो ने नशीले पदार्थों के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर शिकंजा कसते हुए मुंबई में 1745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है। यह बॉटम-टू-टॉप (नीचे से ऊपर) दृष्टिकोण का एक बेहतरीन उदाहरण है, जिसमें एजेंसी ने एक छोटी खेप का पता लगाते हुए एक विशाल नेटवर्क को बेनकाब किया। इस शानदार सफलता के लिए टीम एनसीबी को बधाई। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button