देश-दुनिया
Vande Mataram: पीएम मोदी ने नागरिकों से वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने का किया आग्रह

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम भारत की जीवंत और भव्य स्वरूप को दर्शाता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भावी पीढ़ियों के लिए इसके मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए इस गीत के 150वें वर्ष को यादगार बनाएं।
कहा, राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में इससे संबंधित होंगे कार्यक्रम
पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित और रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 1896 में पहली बार गाए गए राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में इससे संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



