राजनीति

UP Politics: होटल और ढाबों को लेकर जारी आदेश जनता का ध्यान बंटाने की ‘चुनावी राजनीति’ : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होटल, ढाबों और रेस्त्रां में उनके मालिकों और कर्मचारियों के नाम सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने तथा उनके परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को अनिवार्य किए जाने पर तंज करते हुए इसे जनता का ध्यान बंटाने की ‘चुनावी राजनीति’ करार दिया है।

यह भी कहा मायावती ने
मायावती ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर राज्य सरकार के हाल के आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होटल, रेस्तरां, ढाबों आदि में मालिक, मैनेजर का नाम, पता के साथ ही कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा, कांवड़ यात्रा के दौरान की ऐसी कार्रवाई की तरह ही, फिर से काफी चर्चा में है । कहा जा रहा है कि यह सब खाद्य सुरक्षा के लिए कम , जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति ज्यादा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button