राजनीति

Haryana Election: हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक लाख सरकारी भर्तियां करेंगेः भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही खाली पड़े दो लाख से ज्यादा सरकारी पदों को पक्की भर्ती के जरिए भरा जाएगा और एक लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

हुड्डा ने एक्स पर लिखा है ति युवा साथियों! हरियाणा में भर्तियों के संबंध में अपनी मांगों को लेकर जो ज्ञापन आपने सौंपा है, वो मांग नहीं आपका अधिकार है। आपके रोजगार के अधिकार को दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

बीजेपी के जुमलों-झांसों, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से त्रस्त बेरोजगार युवाओं का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। हरियाणा में चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार बनते ही पुलिस, ग्रुप-डी व सीईटी के सभी ग्रुप्स की लटकी पड़ी हर एक भर्ती को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा और पूरी तत्परता से चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग कराई जाएगी। कांग्रेस सरकार बनते ही खाली पड़े दो लाख से ज्यादा सरकारी पदों को पक्की भर्ती के जरिए भरा जाएगा और एक लाख नयी भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

बीजेपी सरकार ने भर्तियों को लटकाने, भटकाने, भर्ती दफ्तरों के जरिये भ्रष्टाचार फैलाने और युवाओं को कोर्ट के चक्कर कटवाने में 10 साल गुजार दिए लेकिन एक भी भर्ती पूरी नहीं की। प्रदेश के सभी युवाओं से मेरी अपील है कि परीक्षा की पुख्ता तैयारी रखें। पेपर में हरियाणा जीके का हिस्सा बढ़ाया जाएगा। पेपर लीक और भर्ती माफिया का जड़ से खात्मा होगा। भर्तियों में किसी भी तरह की धांधली, पक्षपात, भ्रष्टाचार न हो, इसके लिए काँग्रेस सरकार समयबद्ध, पारदर्शी एवं योग्यता अनुसार भर्ती प्रक्रिया अपनाएगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button