खेल-मनोरंजन

Indias Got Latent: इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा ने एनसीडब्ल्यू से मांगी माफी

Indias Got Latent Controversy: इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद में रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा ने एनसीडब्ल्यू से मांगी माफी: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा ने इंडियाज गॉट लैटेंट पर की गई अपनी आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग से लिखित में माफी मांगी है।

ऑनलाइन कार्यक्रम में की गई उनकी टिप्पणियां कतई स्वीकार्य नहींः विजया रहाटकर
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि ऑनलाइन कार्यक्रम में की गई उनकी टिप्पणियां कतई स्वीकार्य नहीं हैं।

गुवाहाटी पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया से की पूछताछ
गुवाहाटी पुलिस ने शुक्रवार को यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया से उस मामले के संबंध में पूछताछ की जो इंडियाज गॉट लैटेंट पर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आक्रोश के बाद दर्ज किया गया था। इलाहाबादिया बृहस्पतिवार रात को शहर पहुंचे थे और वह अपराध शाखा के सामने पेश हुए, जिसने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की। इलाहाबादिया के साथ उनके वकील भी थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button