देश-दुनिया

India-China: पीएम मोदी से मिले चीन के विदेश मंत्री, जानें-किसने क्या कहा?

India-China: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान मोदी और वांग यी के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 महीनों में भारत-चीन संबंधों में एक-दूसरे के हितों और संवेदनशीलता के सम्मान के साथ लगातार प्रगति हुई है।

कहा, चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर खुशी हुई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर खुशी हुई। पिछले साल कजान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मेरी मुलाकात के बाद से भारत-चीन संबंधों में एक-दूसरे के हितों और संवेदनशीलता के सम्मान के साथ निरंतर प्रगति हुई है। मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान तियानजिन में होने वाली हमारी अगली मुलाका का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। भारत और चीन के बीच स्थिर, विश्वसनीय और रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी बोले, भारत-चीन संबंधों में दिख रहा है सकारात्मक रुझान
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत-चीन संबंध में सहयोग की ओर लौटने की दिशा में सकारात्मक रुझान दिख रहे हैं। यी ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के रूप में नहीं बल्कि साझेदार के रूप में देखना चाहिए। आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। गौरतलब है इस वक्त दुनिया की नजर भारत और चीन पर है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button