देश-दुनिया

Alwar Car Accident: राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, पांच लोगों की मौत

Alwar Accident: राजस्थान के अलवर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लग जाने से तीन महिलाओं और एक नाबालिग लड़की समेत पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार रात को लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास हुई।

हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के शिवपुर के
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पुलिस को कल देर रात वाहन में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि लगभग 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि सभी हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के शिवपुर जिले के निवासी थे और वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।

शॉर्ट सर्किट की आशंका
पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि चलती गाड़ी में आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका है। सीएनजी की मौजूदगी से भी आग और भड़क उठी, जिससे वाहन में सवार लोगों को निकलने का मौका नहीं मिला। मृतकों में तीन महिलाएं, एक नाबालिग लड़की और एक पुरुष शामिल है। मृतकों की पहचान संतोष, उनकी पत्नी शशि, उनकी मां पार्वती, बेटी रागिनी और साक्षी के रूप में हुई है। ये सभी मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा के निवासी थे।

वाहन से कंकाल बरामद
उन्होंने बताया कि वाहन से केवल कंकाल बरामद हुए हैं। उनकी पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जाएंगे। कार चालक विनोद कुमार वाहन से कूदने में कामयाब रहा, लेकिन वह लगभग 80 प्रतिशत झुलस गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे पहले पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button