खेल-मनोरंजन

POCSO Case: पोक्सो मामले में एकता कपूर और शोभा की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस के सामने होगी पेशी

फिल्म निर्माता एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) को एक वेब सीरीज के दौरान नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर उनके खिलाफ दर्ज पोक्सो मामले के संबंध में 24 अक्टूबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिछले हफ्ते अदालत के आदेश पर मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें जांच का सामना करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्हें बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button