क्राइम

UP Crime: नोएडा में सेवानिवृत्त कर्नल के साथ 1.4 करोड़ की धोखाधड़ी

Noida News: धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त कर्नल और उनकी पत्नी से कथित तौर पर 1.4 करोड़ रुपये ठग लिए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

जानें, क्या है मामला
पुलिस उपायुक्त (साइबर क्राइम) प्रीति यादव ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित कर्नल प्रदीप कुमार (सेवानिवृत्त) ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एक मई को फेसबुक पर प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के वीडियो देखते समय उन्हें एक लिंक मिला, जिस पर क्लिक करने के बाद शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया गया। उनसे 1.4 करोड़ की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button