JK Election: राहुल गांधी बोले, जम्मू-कश्मीर को देना होगा राज्य का दर्जा

JK Election: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रामबन में कहा कि पहली बार देश के एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लोगों के अधिकार छीने गए। सबसे पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस करना होगा, क्योंकि सिर्फ आपका राज्य ही नहीं छीना गया है, आपसे आपके अधिकार, आपकी संपत्ति, सब कुछ छीना जा रहा है। 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई, देश को संविधान दिया।
कहा, आज जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, उसका नाम उपराज्यपाल है
राहुल ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में एक राजा बैठा है, उसका नाम उपराज्यपाल है लेकिन वो राजा है। आपकी संपत्ति आपसे छीनकर बाहर के लोगों को दी जा रही है। हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा, हम चाहते थे कि चुनाव से पहले आपको राज्य का दर्जा मिले और फिर चुनाव हों, लेकिन भाजपा ये नहीं चाहती। भाजपा चाहे या न चाहे INDIA गठबंधन इतना दबाव डालेगी कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देना ही होगा। (एएनआई)



