देश-दुनिया
Farmer Protest: शंभू सीमा पर एक और किसान ने की आत्महत्या

हरियाणा (Haryana) और पंजाब की शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे 55 वर्षीय किसान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन स्थल पर तीन सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।
किसान इसलिए कर रहे हैं प्रदर्शन
मृतक किसान की पहचान तरनतारन जिले के पाहुविंड के निवासी रेशम सिंह के रूप में हुई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए किसान पिछले एक साल से शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। (भाषा)



