क्राइम
Delhi News: दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: उत्तर पश्चिम दिल्ली में प्रेम बाड़ी नाला के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हत्या के एक मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आरोपी के पैर में लगी गोली
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में साहिल नामक एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


