क्राइम
Crypto Fraud Case: क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने दिल्ली और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापे मारे

Delhi News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को ठगने के आरोप में कथित साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की और इस दौरान 1.08 करोड़ रुपये की नकद राशि जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दो साल पुराने मामले में की गई छापेमारी
अधिकारियों ने बताया कि दो साल पुराने मामले में शुक्रवार को दिल्ली में नौ और हरियाणा के हिसार में दो स्थानों पर छापे मारे गए। (भाषा)


