Delhi News: धन शोधन मामले में अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अदालत का सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने से इनकार

Arvind Kejriwal: दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने धन शोधन के एक मामले में उनके खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने कहा कि मामले की सुनवाई उसी तारीख (20 दिसंबर) को होगी। मेरे पास सुनवाई के लिए और भी मामले हैं।
बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।
दिल्ली में फिर सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी : केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बरकरार रखेगी और पिछले चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत को दोहराएगी। पूर्वी दिल्ली के विश्वास नगर निर्वाचन क्षेत्र में पदयात्रा अभियान के दौरान केजरीवाल ने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी (आप) को राजधानी में 2020 के विधानसभा चुनावों से भी अधिक सीट पर जीत मिलेगी। (भाषा)



