राजनीति
Arvind Kejriwal Goa Visit: अरविंद केजरीवाल बोले, आप ने सफलतापूर्वक पार की अग्नि परीक्षा

Arvind Kejriwal In Goa: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पणजी में एक जनसभा में गोवा के लोगों से बातचीत की। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अदालत द्वारा उन्हें और 22 अन्य लोगों को आरोप मुक्त किए जाने के साथ ही अग्नि परीक्षा सफलतापूर्वक पार कर ली है।
कहा, आसान नहीं था, क्योंकि हर कदम पर थीं कठिनाइयां
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अदालती सुनवाई का संदर्भ देते हुए कहा कि यह आसान नहीं था, क्योंकि हर कदम पर कठिनाइयां थीं। (भाषा)



