क्राइम
Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद व शरजील इमाम की जमानत नामंजूर, पांच अन्य की स्वीकृत

Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश से जुड़े मामले के आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सोमवार को इनकार कर दिया, लेकिन भागीदारी के स्तर के क्रम का हवाला देते हुए पांच अन्य को जमानत दे दी और कहा कि मामले में सभी आरोपी एक ही पायदान पर नहीं हैं।
उमर खालिद की जमानत खारिज होने पर पिता बोले, मुझे कुछ नहीं कहना
दिल्ली दंगों के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज किए जाने पर खालिद के पिता एसक्यूआर इलियास ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं बोलना है। (भाषा)



