टॉप न्यूजदेश-दुनिया
Bengal News: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को फिर लिखी चिट्ठी, दुष्कर्म को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और पत्र लिखकर दुष्कर्म और हत्या के जघन्य अपराधों पर ‘कड़े’ केंद्रीय कानून और सजा तथा एक निश्चित समय सीमा में मामलों के निपटारे की मांग की।
गौरतलब है कि कोलकाता दुष्कर्म मामले को लेकर देश-दुनिया के लोगों में बेहद रोष है। इस घटना को लेकर पिछले काफी समय से देश-दुनिया में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में बंगाल की ममता सरकार पर भाजपा हमलावर है। इस मसले पर राजनीति भी खूब हो रही है। जरूरत है महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की, ताकि वह खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



