Amit Shah Raipur Visit: अमित शाह बोले, मादक पदार्थों का अवैध कारोबार ना केवल भारत के लिए चुनौती, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय समस्या

भारत (Bharat) के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा है कि मादक पदार्थों का अवैध कारोबार ना केवल भारत के लिए चुनौती है, बल्कि यह एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है। उन्होंने कहा कि यदि दृढ़ संकल्प और रणनीति के साथ आगे बढ़ा जाए, तो देश इस खतरे के खिलाफ लड़ाई जीत सकता है।
यह भी कहा शाह ने
अमित शाह ने नवा रायपुर के एक होटल में छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों के परिदृश्य पर एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लड़ाई में सफलता प्राप्त करने के लिए ‘मादक पदार्थों का पता लगाने, नेटवर्क को नष्ट करने, अपराधी को हिरासत में लेने और नशे के आदी लोगों का पुनर्वास’ करने के चार सूत्रों पर जोर दिया।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल कार्यालय का उद्घाटन
नारकोटिक्स परिदृश्य पर समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ हम देश को नारकोटिक्स मुक्त, नशामुक्त बनाएं और प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करें। यहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल कार्यालय का उद्घाटन हुआ। मुझे विश्वास है कि यह जोनल कार्यालय नारकोटिक्स नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएगा। हमने देश में हर राज्य में एक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



