शहर-राज्य

Gurugram News: गुरुग्राम में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, एक घायल

Gurugram Road Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार सुबह हुआ हादसा
गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे गुरुग्राम पुलिस को एक एसयूवी के दुर्घटनाग्रस्त होने और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाया गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दो अन्य को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक महिला ने दम तोड़ दिया। वाहन में छह लोग सवार थे, जिसमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष थे। छह में से पांच की मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस को सौंप दिया गया है।

हादसे में इनकी हुई मौत
मृतकों में प्रतिष्ठा निवासी उत्तर प्रदेश, आदित्य उम्र 30 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश, गौतम निवासी सोनीपत, हरियाणा, लावण्या उम्र 26 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश और सोनी शामिल हैं। घायल व्यक्ति का नाम कपिल शर्मा उम्र 28 वर्ष, निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश है। घायलों और मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button