देश-दुनिया
Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में वकील ने की सीजेआई की ओर जूता फेंकने की कोशिश

Court News: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को कार्यवाही के दौरान एक वकील ने भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई की ओर कथित तौर पर जूता फेंकने की कोशिश की। वकीलों ने यह जानकारी दी।
अफरातफरी मची
यह घटना उस समय घटी, जब प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ वकीलों द्वारा उल्लेख किए गए मामलों की सुनवाई कर रही थी। इस घटना से वहां पर अफरातफरी मच गई। इस घटना की निंदा की जा रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



