Chhath Puja: पीएम मोदी ने लोगों से छठ को समर्पित गीत साझा करने का किया आग्रह

Chhath Puja 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से छठ पर्व पर आधारित गीत साझा करने का शुक्रवार को आग्रह किया। दिवाली के छह दिन बाद मनाया जाने वाला छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित है। मोदी ने नागरिकों से छठी मैया को समर्पित गीत साझा करके भक्ति और सांस्कृतिक एकता की भावना से जुड़ने का आह्वान किया।
छठ पर्व की तैयारी में जुट श्रद्धालु
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं। आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ साझा करें। मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



