Bomb Threat: दिल्ली के बाद अब बांबे हाई कोर्ट को बम की धमकी वाला ईमेल मिला, सुनवाई स्थगित; इमारत खाली कराई गई

Bombay High Court: दिल्ली हाई कोर्ट के बाद बंबई उच्च न्यायालय प्रशासन को शुक्रवार को बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, जिसके बाद अदालत परिसर में अफरातफरी मच गई और न्यायाधीशों को मामलों में सुनवाई स्थगित करनी पड़ी। पुलिस ने यह जानकारी दी। ईमेल मिलने के बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
दिल्ली उच्च न्यायालय को बम की धमकी, न्यायाधीशों को बाहर जाना पड़ा, अदालत कक्ष खाली कराए गए
इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार को एक ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई। इसकी वजह से न्यायाधीशों को अचानक बाहर जाना पड़ा और अदालत कक्षों को खाली करा लिया गया। अदालत प्रशासन को मिले ई-मेल में उच्च न्यायालय में हमला करने की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों को तलाशी अभियान शुरू करना पड़ा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)


