क्राइम

UP News: अमेठी में दलित परिवार की हत्या; पिता बोले, हत्यारों का भी यही हश्र देखना चाहता हूं

‘‘मैं हत्यारों का भी यही हश्र देखना चाहता हूं’’ यह कहना है कि राम गोपाल का जिनके बेटे, बहू और दो पोतियों की अज्ञात हमलावरों ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में हत्या कर दी है।

अमेठी में इनकी हुई हत्या
सरकारी स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार (35), पत्नी पूनम (32) और उनकी दो बेटियां दृष्टि (छह) और सुनी (एक) की बृहस्पतिवार शाम अहोरवा भवानी क्षेत्र में उनके किराए के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अमेठी में एक परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे के निकट बृहस्पतिवार को एक सरकारी स्कूल के शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। (भाषा)

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाः योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ में वीरवार को एक्स पर ट्वीट में लिखा है कि आज जनपद अमेठी में हुई घटना घोर निंदनीय और अक्षम्य है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में यूपी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई होगी।

अखिलेश का ट्वीट, कोई है? कहीं है??
यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अमेठी की घटना पर एक्स पर लिखा है कि कोई है? कहीं है??

मायावती ने जताया दुख
यूपी की पूर्व सीएम व बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर लिखा है कि यूपी के अमेठी जिले में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की गई निर्मम हत्या की घटना अति-दुखद व चिंताजनक। सरकार दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए, ताकि अपराधी बेखौफ न रहें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button