शहर-राज्य

UP News: योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन शनिवार को वासंतिक नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर माता पाटेश्वरी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की। इस दौरान योगी ने मंदिर प्रांगण में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं के बीच अपनी सादगी और भक्ति का परिचय दिया।

योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ॐ जयंती मङ्गला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु ते॥

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ में भक्तवत्सला मां भगवती के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहे, जगद्धात्री जगदम्बा सभी का कल्याण करें, उनसे यही प्रार्थना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button