राजनीति
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में जनता की शिकायतों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने विधायकों को आधिकारिक वाहन और भत्ता देने की घोषणा की

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को विधायकों को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी वाहन और मासिक भत्ता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नियम 110 के तहत यह घोषणा की।
यह भी कहा सीएम ने
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों को वाहन और भत्ता देने की नई व्यवस्था से वे जनता की शिकायतों के समाधान और सरकारी परियोजनाओं की निगरानी के लिए अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बिना किसी पर निर्भर हुए यात्रा कर सकेंगे। (भाषा)



