KP Sharma Oli: जानें, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली राजनीतिक स्थिरता देने में हुए क्यों हुए नाकाम, क्यों देना पड़ा इस्तीफा?

Nepal News: नेपाल में केपी शर्मा ओली ने 2024 में तीसरी बार सत्ता संभालते समय देश में राजनीतिक स्थिरता आने की उम्मीद जगाई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर पाबंदी और भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन के कारण प्रधानमंत्री पद से उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के परिणामस्वरूप पुलिस गोलीबारी में 19 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं।
नेपाली सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिये संकट का हल करने की अपील
नेपाली सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने मंगलवार को एक संयुक्त अपील जारी कर प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए संकट का समाधान करने का आग्रह किया।
नेपाल में जारी हिंसा के मद्देनजर बलरामपुर से सटी सीमा पर कड़ी चौकसी
नेपाल सरकार द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ देश की राजधानी काठमांडू सहित विभिन्न इलाकों में दूसरे दिन जारी हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए भारत-नेपाल के सीमावर्ती बलरामपुर जिले में भी सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गयी है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। जिले की सीमाओं पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22 चौकियों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और सीमा से सटे जिले के पांच थाना क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। नेपाल में प्रदर्शनकारियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



