प्रधानमंत्री आवास में ‘दीपज्योति’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का गौ प्रेम सर्वविदित है। नई दिल्ली में उनके सरकारी आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) में पुंगनूर नस्ल की गाय पली हुई है, जिसने एक बछिया को जन्म दिया है। इसका उल्लासपूर्वक स्वागत करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो और वीडियो साझा किया व लिखा है कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गावः सर्वसुख प्रदाः’ ।

लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए मैंने इसको नाम ‘दीपज्योति’ (DeepJyoti) रखा है। फोटो में पीएम मोदी इस बछिया को असीम आत्मीयता के साथ दुलार करते दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि पुंगनूर गाय आंध्र प्रदेश में विकसित नस्ल है। यह विश्व की सबसे छोटी गाय कही जाती है। इसका दूध अत्यंत पौष्टिक होता है। साभारः एक्स/नरेंद्र मोदी



