देश-दुनिया

Satya Niketan Incident: सत्य निकेतन हादसे के घायलों का हाल जानने एम्स पहुंचीं रेखा गुप्ता, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी हादसे में जख्मी छात्रों के परिजनों से यहां एम्स में मंगलवार को मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

कहा, सरकार दुर्घटना में घायल हुए सभी छात्रों के उपचार का पूरा खर्च वहन करेगी
रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि एम्स जाकर सत्य निकेतन हादसे में घायल छात्रों से मिली और उनके उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उनके परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि एम्स के चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों को सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार दुर्घटना में घायल हुए सभी छात्रों के उपचार का पूरा खर्च वहन करेगी और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

दिल्ली पुलिस ने मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार को कासगंज से पकड़ा
दक्षिण पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी इमारत में मरम्मत कार्य कराने वाले ठेकेदार को उत्तर प्रदेश के कासगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने मं‍गलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिण परिसर के पास स्थित यह पीजी भवन रविवार दोपहर ढह गया था जिससे सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य जख्मी हो गए।

एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार, यूजीसी को नोटिस भेजकर छात्रावासों के बारे में रिपोर्ट मांगी
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली सरकार और यूजीसी दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से परामर्श करके छात्रों के लिए छात्रावास और रहने की अन्य सुविधाओं के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

उच्चतम न्यायालय 10 सितंबर को सत्य निकेतन हादसे से जुड़े मुद्दों पर विचार करेगा
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह सत्य निकेतन में इमारत गिरने से जुड़े मुद्दों पर 10 सितंबर को विचार करेगा। न्यायालय ने यह बात दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के आसपास मौजूद ‘पीजी’ आवास और ऐसी ही अन्य जगहों के तय समय में निरीक्षण तथा सुरक्षा ऑडिट के लिए निर्देश मांगे जाने के बाद कही।

अपने बच्चों को दिल्ली मत भेजिए: सत्य निकेतन हादसे के प्रभावित परिवारों की अपील
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने से अपने बच्चों को हमेशा के लिए खो चुके या जिंदगी मौत के बीच झूलता देख रहे परिवारों ने बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के सपनों के साथ कलेजे के टुकड़ों को राष्ट्रीय राजधानी भेजा था लेकिन जीवन भर की पीड़ा के साथ लौट रहे इन लोगों की जुबां से बस यहीं निकल रहा ‘‘अपने बच्चों को दिल्ली मत भेजो। हादसे में मारे गए छात्रों के परिवारों ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के महाविद्यालयों में पढ़ाई कराने के लिए बहुत संघर्ष किया था। लेकिन रविवार के हादसे में न केवल कई जानें गईं और परिवार बर्बाद हुए, बल्कि वे यह सोचने पर भी मजबूर हो गए कि क्या यह शहर इतने जोखिम के लायक था। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर के पास स्थित सत्य निकेतन में एक बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना में जान गंवाने वाले सात में छह मृतकों की पहचान हो गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button