EPF Balance: आपके पीएफ खाते में कितना है बैलेंस, ऐसे जानें

पीएफ खाते (PF Account) में अब आप कई तरह से बैलेंस चेक कर सकते हैं। अगर आप ईपीएफओ मेंबर है तो इस तरह से अपना पीएफ चेक कर सकते हैं।
ऑनलाइन पीएफ बैलेंस ऐसे करें चेक
ईपीएफओ की वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/ पर जाएं.’For Employees’ > ‘Services’ > ‘Know your EPF Account Balance’ विकल्प चुनें.अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें.इसके बाद अपना पीएफ बैलेंस स्क्रीन पर दिख जाएगा
यूएएन नंबर के बिना पीएफ बैलेंस ऐसे चेक करें
आप मिस्ड कॉल के माध्यम से भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं . इसके लिए आपको UAN नंबर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद आपके नंबर पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके पीएफ बैलेंस का डिटेल्स आ जाएगा।
एसएमएस से पीएफ का बैलेंस ऐसे देखें
आप पीएफ बैलेंस को SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN ENG टाइप कर SMS भेजें। इसके बाद मैसेज के जरिए आपको पीएफ बैलेंस डिटेल्स मिल जाएगी।
उमंग एप से ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस
उमंग एप से भी अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं। सरकार ने नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए उमंग ऐप जारी किया था। उमंग एप का उपयोग करके क्लेम सबमिट कर सकते हैं, अपनी ईपीएफ पासबुक देख सकते हैं और अपने क्लेम्स को ट्रैक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एप में अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा और वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
इसके अलावा आप अपने नजदीकी EPFO ग्राहक सेवा केंद्र में जाकर अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको अपना UAN नंबर और पहचान प्रमाण देना होगा। यदि आपको अपने पीएफ खाते से संबंधित कोई समस्या है, तो आप EPFO की ग्राहक सेवा से संपर्क कर सकते हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



