राजनीति

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर राहुल गांधी बोले-संविधान अधिकारों का कवच, इसकी रक्षा ही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि

Republic Day 2026: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक के अधिकारों का सुरक्षा कवच है तथा इसकी रक्षा ही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार है, यही हमारी आवाज है, हमारे अधिकारों का सुरक्षा-कवच। इसी की मजबूत नींव पर हमारा गणतंत्र खड़ा है जो समानता और सौहार्द से ही सशक्त होगा। संविधान की रक्षा ही, भारतीय गणतंत्र की रक्षा है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को सच्ची श्रद्धांजलि है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button