राजनीति

Jharkhand Election: झारखंड चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए समन्वय समिति गठित करेगी कांग्रेस

कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा के लिए जल्द ही एक समन्वय समिति बनाई जाएगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव और झारखंड के सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उलाका ने यहां पार्टी की बैठक के बाद यह घोषणा की।

गौरतलब है इस बार झारखंड में रोचक मुकाबले की संभावना है। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन इस बार हेमंत ,सोरेन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। चंपई चुनाव से पहले झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button