शहर-राज्य
Maharashtra News: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में इस साल अब तक 822 किसानों ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों में 2024 में अब तक 800 से अधिक किसानों के आत्महत्या किए जाने की खबर है, जिनमें से 303 मामलों में मुआवजा दिया जा चुका है, जबकि 314 मामलों में जांच लंबित है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बीड में सबसे अधिक 160 किसानों ने की आत्महत्या
संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अब तक मराठवाड़ा में 822 किसानों ने आत्महत्या की है, जिसमें बीड में सबसे अधिक 160 किसानों ने आत्महत्या की। (भाषा)



