क्राइम
Lalu Prasad Yadav: लालू के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी मामले में 30 आरोपियों पर मुकदमा चलाने की मिली मंजूरी: सीबीआई

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले से संबंधित एक मामले में 30 आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से प्राप्त आवश्यक मंजूरी मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष दाखिल की।
लोक सेवक के खिलाफ मुकदमा चलाने के संबंध में मंजूरी का इंतजार
सीबीआई ने 20 सितंबर को विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने को सूचित किया था कि उसने मामले में लालू पर मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी प्राप्त कर ली है। उसने अदालत को बताया कि एक लोक सेवक के खिलाफ मुकदमा चलाने के संबंध में मंजूरी का अब भी इंतजार है। (भाषा)


