राजनीति

Tariff: राहुल गांधी का कटाक्ष, पीएम मोदी ने टैरिफ का जवाब पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर का दाम बढ़ाकर दिया

Petrol, Diesel Cylinder Prices Hike: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर अमेरिकी शुल्क (टैरिफ) का करारा जवाब दिया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी
एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि, इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की है।

कांग्रेस का कटाक्ष, पूर्वानुमान के अनुसार टैरिफाइंग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहा है बाजार
कांग्रेस ने शेयर बाजार में भारी गिरावट का हवाला देते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष किया कि बाजार, पूर्वानुमान के अनुसार “टैरिफाइंग” तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी टैरिफ (शुल्क) को आधार बनाकर टैरिफाइंग शब्द का उपयोग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा।

रसोई गैस सिलेंडर, सीएनजी के दाम बढ़े, पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में भी वृद्धि
सरकार ने सोमवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर और सीएनजी की कीमत में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी करने के साथ ही अपना राजस्व बढ़ाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क भी दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि का कोई असर नहीं होगा। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button