GST: जीएसटी पर राजनीति, कांग्रेस ने कहा-कैसे सुनिश्चित होगा कि जीएसटी दरों में कमी का फायदा सिर्फ चुनिंदा लोगों को न हो

Congress: कांग्रेस ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े सुधारों के मद्देनजर शनिवार को सवाल उठाया कि सरकार यह कैसे सुनिश्चित करेगी कि जीएसटी दरों में कमी का फायदा सिर्फ कुछ लोगों को न हो। जीएसटी पर राजनीति फिर शुरू हो गई है।
क्या अब एनएए को एक नया जीवन मिलेगा?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (एनएएए) की स्थापना केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 171 के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य यह निगरानी करना था कि जीएसटी दरों में की गई कटौतियों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंच रहा है या नहीं। 30 सितंबर 2024 को मोदी सरकार ने एक अधिसूचना जारी की, जिसके तहत एक अप्रैल 2025 से एनएएए को लगभग समाप्त कर दिया गया। क्या अब एनएए को एक नया जीवन मिलेगा? और यह कैसे सुनिश्चित किया जाएगा कि दरों में कटौती का लाभ केवल कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित न रह जाए? गौरतलब है कि जीएसटी पर राहत मिलने से पहले ही राजनीति गरमाने लगी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



