राजनीति

Punjab Politics: पंजाब में चुनाव से पहले आप को झटका, तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। आप के तीन नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए है। इससे पहले निलंबित आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

पंजाब में आप के दो विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
पंजाब के पटियाला जिले की समाना सीट से आप के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर सीट से पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। यह घटनाक्रम आप द्वारा 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी किये जाने के एक दिन बाद सामने आया।

निलंबित आप विधायक कुंवर विजय प्रताप ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया
आप से निलंबित विधायक और पूर्व आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पंजाब विधानसभा के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। अमृतसर उत्तर सीट से विधायक सिंह ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button