क्राइम
Maharashtra News: महाराष्ट्र में मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 77.6 लाख रुपये की ठगी, छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Thane News: महाराष्ट्र में नवी मुंबई के नेरुल में स्थित एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में प्रबंधन कोटा के तहत पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला दिलाने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ और बेंगलुरु के दो व्यक्तियों से कुल 77.61 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
छह आरोपियों के खिलाफ दो मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में नेरुल थाने में छह आरोपियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही हैं। (भाषा)



