Maharashtra Politics: गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुल जाएगा, उद्धव ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर निशाना

Mahakumbh 2025: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप नहीं धुलेगा। मराठी भाषा गौरव दिवस के अवसर पर पार्टी के एक कार्यक्रम में ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि नव-हिंदुत्ववादियों को उनकी पार्टी को भगवान राम का महत्व सिखाने की जरूरत नहीं है।
उद्धव खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं, महाकुंभ में नहीं जाने पर उपमुख्यमंत्री शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल नहीं होने पर शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष किया और कहा कि ठाकरे खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं। महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी को संपन्न हुआ। महाकुंभ 2025 में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। (भाषा)



