टॉप न्यूजदेश-दुनिया
Manipur Violence : चुराचांदपुर और कांगपोकपी में बंद से जनजीवन प्रभावित, जिरीबाम में ताजा हिंसा

मणिपुर (Manipur) के चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिलों में कुकी जो समूहों के बंद के आह्वान से शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ जबकि जिरीबाम के एक गांव से ताजा हिंसा की खबर मिली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सड़कों पर वाहन नहीं दिखे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। (भाषा)



