देश-दुनिया

India Pakistan Tension: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थानों पर बढ़ी सुरक्षा, हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रबंध कड़े; परिचालन सामान्य

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी भवनों, सीवेज उपचार संयंत्रों, जल उपचार संयंत्रों, अदालतों और विदेशी दूतावासों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए, परिचालन सामान्य
हवाई अड्डों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और हवाई क्षेत्र से संबंधित प्रतिबंधों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी उड़ानों के लिए सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग अनिवार्य कर दी है, हवाई अड्डों के टर्मिनल भवनों में आगंतुकों पर प्रतिबंध लगा दिया है और समग्र रूप से सुरक्षा बढ़ा दी है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button