राजनीति

MGNREGA: अखिलेश यादव बोले, मनरेगा का नाम बदलने से क्या होगा?

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को मनरेगा को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

कहा, ये मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की भाजपा की गोपनीय साजिश
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मनरेगा का नाम बदलने से क्या होगा, दरअसल ये मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की भाजपा की गोपनीय साजिश है। भाजपा सरकार एक तरफ मनरेगा का बजट कम से कमतर करती जा रही है, ⁠तो दूसरी तरफ राज्यों पर पैसा खर्च करने का इतना दबाव बना दिया गया है कि जीएसटी सिस्टम में केंद्र से पैसा न मिलने के कारण, पहले से ही खाली खजानेवाले से जूझ रहे राज्य, अतिरिक्त बजट की व्यवस्था कहां से कर पाएंगे। वो स्वयं ही इसे खत्म करने में जुट जाएंगे। ⁠तीसरी तरफ सैकड़ों ग्राम सभाओं को अर्बन कैटेगरी में डालकर उनका बजट भी भाजपा सरकार ने मार दिया है। सही मायनों में मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं बल्कि उसका राम-राम करना ही भाजपा का लक्ष्य है। भाजपा अपने सिवा किसी और का पेट भरते हुए नहीं देख सकती। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button