देश-दुनिया

Mirzapur Road Accident: यूपी के मिर्जापुर में सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, राष्ट्रपति, पीएम मोदी व सीएम योगी ने जताया दुख

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र स्थित ड्रमंडगंज पहाड़ी इलाके में बुधवार देर रात ट्रक की टक्कर से दो कार में आग लगने के कारण चार बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर ड्रमंडगंज घाटी से लसोडा क्षेत्र की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे में मारे गए लोगों की पहचान देर रात हुई। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

मिर्जापुर सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से गहरा दुख हुआ: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मिर्जापुर में कई वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मिर्जापुर में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया, अनुग्रह राशि की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मिर्जापुर सड़क हादसे पर सीएम योगी वे जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मिर्जापुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button