PM Modi: पीएम मोदी बोले, विरोध पक्ष के बजाय अवरोध पक्ष बन गया है विपक्ष

Narendra Modi: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर शनिवार को गुजरात के एकता नगर स्थित परेड ग्राउंड में एक सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष विरोध पक्ष के बजाय अवरोध पक्ष बन गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश को एकजुट रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन एक मजबूत, समृद्ध और सक्षम भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मां भारती की सेवा में पटेल का त्याग और समर्पण विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है। (भाषा)



