क्राइम

UP News: ललितपुर में चलती कार में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार

UP Crime: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के जखौरा थानाक्षेत्र में चलती कार में एक छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शिकायत दर्ज
ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि सोमवार को 18 साल की एक छात्रा ने जखौरा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि वह चार अक्टूबर की दोपहर छात्रवृत्ति का ऑनलाइन फॉर्म भरकर बांसी कस्बे से पैदल अपने घर लौट रही थी कि तभी खरखरी चेकडैम के निकट वह अपने परिचित की कार में बैठ गई और आरोपियों ने चलती कार में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button