देश-दुनिया

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

Pahalgam Terror Attack: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा सचिव और सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक मौजूद थे।

आतंकवाद विरोधी अभियानों की में तेजी लाने का दिया निर्देश
राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों को अपनी युद्ध तत्परता बढ़ाने और आतंकवाद विरोधी अभियानों की में तेजी लाने का निर्देश दिया। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button